ग्वालियर गिर्द: लॉ कॉलेज की छात्रा का दिनदहाड़े कार से अपहरण, शहर भर में नाकेबंदी जारी
कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया पर स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की एक छात्रा का बलेनो कार सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना बुधवार दोपहर 3 बजे की बताई गई है। अगवा करने वालों में एक युवक काली शर्ट पहना हुआ था जबकि दूसरा गाड़ी चला रहा था।छात्रा के अपहरण की खबर सुनते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई पुलिस ने जिले भर की नाकाबंदी कर दी।