ग्राम कुंदरु निवासी एक प्रार्थी ने नेवरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया गुरुवार रात्रि प्रार्थी के घर के सामने उसका भाई खड़ा था उसी समय गांव का ही एक व्यक्ति गली में गाली गलौज कर रहा था जिसे प्रार्थी के भाई द्वारा पूछने पर झगड़ा लड़ाई करने लगा प्रार्थी बीच बचाव किया तो उक्त व्यक्ति व उनके अन्य साथियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट किए जिससे प्रार्थी को चोटें आई