किरनापुर: ग्राम पाला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
किरनापुर विकासखंड के ग्राम पाला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम शनिवार लगभग दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही धान की सीधी बुवाई (डीएसआर), हरी खाद के उपयोग, सरकारी प्रमाणित बीजों के महत्व तथा बीज उपचार की आवश्यकता एवं उ