आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ ने आज रविवार शाम को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष के.के. शर्मा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन,नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, ई-अटेंडेंस समाप्त करने,आठवें वेतनमान,कैशलेस मेडिकल,सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष सहित मांगें रखीं।सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।