नर्मदापुरम में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के तहत "अपराजिता अभियान" का शुभारंभ
बालिकाओं को आत्मरक्षा और शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत बालिकाओं को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना नर्मदापुरम शहरी द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जुमेराती में "अपराजिता कार्यक्रम" का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर बालिकाओं को "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि "अपराजिता कार्यक्रम" बालिकाओं के लिए क्यों आवश्यक है। खेल प्रशिक्षक श्रीमती रोशनी सोनकर द्वारा आत्मरक्षा करने का प्रदर्शन किया। उन्होंने बालिकाओं को सरल तरीकों से कराटे के मूलभूत गुर सिखाए और बताया कि विपरीत परिस्थितियों में खुद की रक्षा कैसे की जा सकती है।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रकला विंडैया, श्रीमती अनीता शर्मा, शाला की प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती छाया, खेल शिक्षक श्रीमती कविता सिंह, शिक्षिका मंजू पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण और बालिकाएं उपस्थित रहीं।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026