पटियाली: साफ-सफाई के लिए आए ई-रिक्शा को लोंगपुर के प्रधान ने किया जर्जर
जनपद कासगंज के सिढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव लोंगपुर गांव में ग्राम पंचायत की साफ सफाई के लिए आये ई रिक्शा की हालत जर्जर हो गयी है,कुछ ग्रामीणों का कहना है निजी कार्य के लिए ग्राम प्रधान के द्वारा ई-रिक्शा का उपयोग किया जा रहा था जिसकीं वजह से अब ई-रिक्शा जर्जर हो गया है यह जानकारी ग्रामीणों के द्वारा आज बुधवार को 11 बजे मीडिया को दी गयी है।