महाजन बकाया फसल बीमा भुगतान की मांग को लेकर जैतपुर टोल प्लाजा पर चल रहा किसानों का प्रदर्शन सहमति के बाद समाप्त हो गया। 2024 की बकाया रबी फसल बीमा राशि को लेकर किसानों में भारी आक्रोश था, जिसको लेकर सैकड़ों किसान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले धरने पर बैठे थे।