गोमिया: हुरलुंग गांव: अवैध संबंध में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति और सास जेल भेजे गए
Gumia, Bokaro | Apr 19, 2026 गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में आपसी कलह और अवैध संबंधों के खूनी अंजाम का मामला 18 अप्रैल को सामने आने के बाद आरोपी पति अजय महतो व सास रुकमनी देवी को चतरोचट्टी थाना पुलिस ने रविवार समय लगभग साढ़े बारह बजे जेल भेज दिया है। पति अजय और सास रूमानी ने ही 35 वर्षीय प्रमिला देवी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या की थी।