मेरठ: जानी क्षेत्र में बिरयानी विक्रेता की पेड़ से लटकी मिली लाश,बागपत का रहने वाला था नाज़िम,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Meerut, Meerut | Aug 16, 2024 बागपत के रहने वाले बिरयानी विक्रेता नाजिम की लाश मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एक आम के बाग में पेड़ पर लटकी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने लाश पेड़ से उतार पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू की। बाइक के नंबर और आईकार्ड के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे नाजिम की डेढ़ साल पहले शादी हुई है।