मेरठ: खरखौदा क्षेत्र में युवक पर चलाई गोली,बचने पर तमंचे की बट मार किया घायल,पुरानी रंजिश में हुआ जानलेवा हमला
Meerut, Meerut | Aug 16, 2024 खरखौदा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक पर उसके पड़ोस के रहने वाले तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उसपर उस समय जानलेवा हमला कर दिया। जब वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल गया था। आरोपियों ने पहले पीड़ित पर गोली चलाई। गोली से बचने पर तमंचे की बट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।थाने में नही हुई सुनवाई तो पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार।