शिवसागर: शिवसागर थाने की पुलिस ने धान की रोपनी के दौरान बाधा उत्पन्न करने के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
शिवसागर थाने के पुलिस ने धान के रोपनी के दौरान बाधा उत्पन्न करने को लेकर आज सोमवार को शाम के 4 बजे के करीब दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया की खेत रोपने को लेकर हुए विवाद के बाद अंगद कुमार और जीत बिहारी को बेरुकही गाँव से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।