गुना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने वारंटी आरोपी किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी पकड़ा है। 14 जून को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2023 में आरोपी धरम वाल्मीकि निवासी महावीरपुरा गुना पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ। जिला न्यायालय की कार्यवाही से भरा रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी था। 14 जून को सूचना पर वारंटी धरम वाल्मीकि को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किया है।