गोरखपुर: पिपराइच गोरखपुर मुख्य मार्ग पर परिजनों ने शव रखकर सड़क किया जाम, 25 लाख रुपए और पत्नी को नौकरी दिलाने की मांग
पिपराइच थाना क्षेत्र में नाले से मिले युवक के शव की पहचान 25 वर्षीय उपेंद्र निषाद के रूप में होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लघटना से नाराज लोगों ने पिपराइच-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया,जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।करीब ढाई घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खत्म हुआ।परिजनों ने 25 लाख रुपए और नौकरी की मांग किया