हसन बाजार में हुई लूट कांड का पुलिस ने महज 10 घंटे के अंदर ही उद्वेदन कर दिया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर मंगलवार की शाम 6:00 बजे के करीब बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के अमई गाँव निवासी अयोध्या सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह उर्फ अलगू जबकी दूसरा राम आशीष चौधरी के पुत्र राजेंद्र चौधरी के रूप में हुई।