बदायूं: बसोमा गांव के पास TET परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार अभ्यर्थी को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, पति के साथ जा रही थी
Budaun, Budaun | Jul 2, 2026 जनपद बरेली की रहने वाली 32 वर्षीय प्रीति अपने पति देशराज के साथ स्कूटी से जनपद बदायूं के कस्बा उझानी में महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में टीईटी की परीक्षा देने जा रही थी। तभी गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास बरेली - मथुरा हाइवे पर बसोमा गांव के पास तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अभ्यर्थी प्रीति गंभीर घायल हो गयी ।