परबत्ता: सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, परबत्ता में जश्न का माहौल
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। सम्राट चौधरी के राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल देखा जा रहा है। बताते चलें कि सम्राट चौधरी वर्ष 2000 एवं 2010 में खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।