सहारनपुर: घंटाघर चौराहे पर महिलाओं की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी, घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
सहारनपुर के घंटाघर बीच चौराहे पर कुछ महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन महिलाएं एक अन्य महिला के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, घटना किस वजह से हुई, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन किसी भी दावे की पुष्टि प्रशासन ने नहीं की है।