धरियावद: धरियावद के भामाशाह ने तपस विद्यालय के विशेष बच्चों को भोजन थालियाँ और स्टेशनरी सामग्री वितरित की
धरियावद राजमहल के संरक्षक ठा.भानु प्रताप सिंह राणावत ने अपने परिवार सहित तपस विद्यालय पहुंचकर मूक-बधिर,दृष्टिबाधित व मानसिक विमंदित बच्चों के साथ समय बिताया तथा उन्हें भोजन की थालियाँ, कॉपियाँ व स्टेशनरी सामग्री वितरित की। विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 30 विद्यार्थियों एवं 13 स्टाफ सदस्यों को सामग्री प्रदान की गई। सामग्री प्राप्त कर बच्चे बहुत खुश दिखाई दिये।