महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के ₹49,001 कराए वापस
खैरीघाट थाने की पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक की रकम वापस कराई। सोमवार शाम करीब 4 बजे, 23 अप्रैल को चौधरी पुरवा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह के खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए कटे 49,001 रुपये पुलिस टीम ने वापस दिलाए। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव की टीम ने अहम भूमिका निभाई।