🚨PM मोदी के 25 साल पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को नई दिशा और ऊर्जा मिली है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
#NarendraModi #PushkarSinghDhami #newsmafiya #Uttarakhand #Uttarkashi #KashiVishwanath
Dehradun, Dehradun | Oct 7, 2026