हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर बहुराष्ट्रीय कंपनी में वेंडर के श्रमिकों ने किया हंगामा
नोएडा के बाद अब कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित बहुराष्ट्रीय कंपनी के श्रमिकों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करके जमकर हंगामा किया। ज्यादातर श्रमिक ठेकेदारों के अधीन कार्य करते हैं। श्रमिकों का आरोप है कि उनके साथ ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं और शासन द्वारा तय की गई न्यूनतम मजदूरी से भी कम मजदूरी देकर नियमों की खुलेआम धज्जियां