Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
No video available

#कोरोना से पीड़ित पत्रकार धनंजय बड़समुद्रकर #रेडमेसिवर इंजेक्शन के अभाव में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में करेंगे अनशन ।

MORE NEWS

नगर निगम द्वारा की गई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
============================================================

नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के तहत छोटी बाजार, पावर हाउस, दुर्गा चौक, छोटा तालाब के पास तथा तिलक शाला क्षेत्र में सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया।
      कार्रवाई के दौरान ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध जप्ती की कार्रवाई की गई, जिन्होंने सड़क पर विज्ञापन स्टैंड एवं बोर्ड रखकर यातायात में बाधा उत्पन्न कर अतिक्रमण कर रखा था। नगर निगम अमले ने संबंधित सामग्री जब्त करते हुए दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
       इस दौरान मुनादी एवं उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) के माध्यम से व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने के लिए जागरूक किया गया तथा नियमों का पालन करने की अपील की गई।
       इसके अलावा सिवनी रोड ओवरब्रिज के नीचे संचालित फल एवं फ्रूट मार्केट को सड़क से हटाकर व्यवस्थित किया गया। फल विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर व्यवसाय संचालित करने तथा सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नगर निगम द्वारा की गई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ============================================================ नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के तहत छोटी बाजार, पावर हाउस, दुर्गा चौक, छोटा तालाब के पास तथा तिलक शाला क्षेत्र में सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध जप्ती की कार्रवाई की गई, जिन्होंने सड़क पर विज्ञापन स्टैंड एवं बोर्ड रखकर यातायात में बाधा उत्पन्न कर अतिक्रमण कर रखा था। नगर निगम अमले ने संबंधित सामग्री जब्त करते हुए दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान मुनादी एवं उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) के माध्यम से व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने के लिए जागरूक किया गया तथा नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसके अलावा सिवनी रोड ओवरब्रिज के नीचे संचालित फल एवं फ्रूट मार्केट को सड़क से हटाकर व्यवस्थित किया गया। फल विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर व्यवसाय संचालित करने तथा सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं अवैध रेत परिवहन मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
==============================================================

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध रेत परिवहन से संबंधित प्रकरण में उमरानाला चौकी एवं थाना मोहखेड़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंपर एवं अन्य वाहन जब्त किए गए हैं।
      पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को रेत परिवहन की जांच के दौरान नायब तहसीलदार सांवरी एवं उनके चालक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई, गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही डंपर में भरी रेत मौके पर खाली कर वाहन सहित फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना मोहखेड़ में अपराध क्रमांक 250/2026 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
      उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे एवं थाना प्रभारी मोहखेड़ निरीक्षक श्री विजयराव माहोरे के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को लिंगा सर्किल के समीप गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी आसिफ खान, अयुब खान, शमशेर खान सहित एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया गया।
       पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त टाटा कंपनी का डंपर तथा काले रंग की थार वाहन क्रमांक एमपी-28-जेडडी-8323 सहित लगभग 75 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उमरानाला उप निरीक्षक राजेश साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष बघेल, सहायक उप निरीक्षक अखिलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे, प्रधान आरक्षक नितेश पटेल एवं आरक्षक हेमंत इंदुलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं अवैध रेत परिवहन मामले में चार आरोपी गिरफ्तार ============================================================== शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध रेत परिवहन से संबंधित प्रकरण में उमरानाला चौकी एवं थाना मोहखेड़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंपर एवं अन्य वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को रेत परिवहन की जांच के दौरान नायब तहसीलदार सांवरी एवं उनके चालक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई, गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही डंपर में भरी रेत मौके पर खाली कर वाहन सहित फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना मोहखेड़ में अपराध क्रमांक 250/2026 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे एवं थाना प्रभारी मोहखेड़ निरीक्षक श्री विजयराव माहोरे के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को लिंगा सर्किल के समीप गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी आसिफ खान, अयुब खान, शमशेर खान सहित एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त टाटा कंपनी का डंपर तथा काले रंग की थार वाहन क्रमांक एमपी-28-जेडडी-8323 सहित लगभग 75 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उमरानाला उप निरीक्षक राजेश साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष बघेल, सहायक उप निरीक्षक अखिलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे, प्रधान आरक्षक नितेश पटेल एवं आरक्षक हेमंत इंदुलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

#सफलता_की_कहानी

#छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरेठ के किसान श्री ओमप्रकाश पवार ने आधुनिक खेती से सफलता की नई मिसाल कायम की है 

#प्रधानमंत्री_कृषि_सिंचाई_योजना के तहत ड्रिप सिंचाई अपनाकर उन्होंने 3.5 एकड़ में शिमला मिर्च की खेती से 16 लाख की आय प्राप्त की है

#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 
#SuccessStory 
#प्रधानमंत्री_कृषि_सिंचाई_योजना
#Horticulture #agriculture 
#procwa #JansamparkMP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Department of Horticulture, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

#सफलता_की_कहानी #छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरेठ के किसान श्री ओमप्रकाश पवार ने आधुनिक खेती से सफलता की नई मिसाल कायम की है #प्रधानमंत्री_कृषि_सिंचाई_योजना के तहत ड्रिप सिंचाई अपनाकर उन्होंने 3.5 एकड़ में शिमला मिर्च की खेती से 16 लाख की आय प्राप्त की है #कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 #SuccessStory #प्रधानमंत्री_कृषि_सिंचाई_योजना #Horticulture #agriculture #procwa #JansamparkMP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण की तैयारी, विभिन्न समितियों ने शुरू किया बीजारोपण अभियान
============================================================

म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल के निर्देशन में वार्षिक कार्ययोजना आधारित गतिविधियों के अंतर्गत जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पहल की जा रही है। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन तथा सभी मेंटर्स के नेतृत्व में नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था कन्हान वनग्राम, पालाचौरई के तत्वावधान में विकासखंड जुन्नारदेव के सेक्टर क्रमांक 01 एवं 02 खुमकाल, पालाचौरई की विभिन्न समितियों द्वारा हरियाली अमावस्या पर आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
      कार्यक्रम के तहत खुमकाल, मड़काढाना, घुट्टी, पालाचौरई, डोडासेमर, मनकूघाटी एवं कन्हान वनग्राम समितियों के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम के सभी परिवार प्रमुखों के सहयोग से चिन्हित स्थानों पर अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए समितियों द्वारा लगभग 200 से 250 पौधों की तैयारी के लिये बीजारोपण किया जा रहा है। इनमें फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों की प्रजातियां शामिल हैं, जैसे करंज, जाम, पीपल, बड़, तुलसी, नीम, आंवला, खमेर, बेलपत्र, सीताफल, इमली और सहजन आदि।
      संस्था प्रमुख श्री बुनेश राजबैठे ने बताया कि सभी पौधे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध एवं स्वयं तैयार किए गए बीजों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। वहीं श्रीमती निमांशी रामपुरे ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, तभी कार्बन उत्सर्जन एवं अत्यधिक गर्मी को कम किया जा सकता है।
      इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने ने कहा कि क्षेत्र की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, सामाजिक नेतृत्वकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्थाएं समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाने की आवश्यकता है।

हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण की तैयारी, विभिन्न समितियों ने शुरू किया बीजारोपण अभियान ============================================================ म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल के निर्देशन में वार्षिक कार्ययोजना आधारित गतिविधियों के अंतर्गत जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पहल की जा रही है। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन तथा सभी मेंटर्स के नेतृत्व में नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था कन्हान वनग्राम, पालाचौरई के तत्वावधान में विकासखंड जुन्नारदेव के सेक्टर क्रमांक 01 एवं 02 खुमकाल, पालाचौरई की विभिन्न समितियों द्वारा हरियाली अमावस्या पर आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के तहत खुमकाल, मड़काढाना, घुट्टी, पालाचौरई, डोडासेमर, मनकूघाटी एवं कन्हान वनग्राम समितियों के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम के सभी परिवार प्रमुखों के सहयोग से चिन्हित स्थानों पर अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए समितियों द्वारा लगभग 200 से 250 पौधों की तैयारी के लिये बीजारोपण किया जा रहा है। इनमें फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों की प्रजातियां शामिल हैं, जैसे करंज, जाम, पीपल, बड़, तुलसी, नीम, आंवला, खमेर, बेलपत्र, सीताफल, इमली और सहजन आदि। संस्था प्रमुख श्री बुनेश राजबैठे ने बताया कि सभी पौधे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध एवं स्वयं तैयार किए गए बीजों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। वहीं श्रीमती निमांशी रामपुरे ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, तभी कार्बन उत्सर्जन एवं अत्यधिक गर्मी को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने ने कहा कि क्षेत्र की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, सामाजिक नेतृत्वकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्थाएं समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाने की आवश्यकता है।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

नगर निगम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
=============================================================

नगर निगम...

नगर निगम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ============================================================= नगर निगम...

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 1, 2026