गाज़ियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र में महिला की मौत के 3 दिन बाद बेटे ने खोला राज, पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप
मसूरी इलाके में बीते दिनों हुई एक महिला की मौत के मामले में घटना के 3 दिन बाद मृतका के बेटे ने घटना के बारे में बताते हुए अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद मृतका के भाई इमरान ने गुरुवार को थाना मसूरी पर एप्लिकेशन देते हुए बताया कि उसकी बहन रुखसार की हत्या उसके जीजा शाहनवाज के द्वारा कर दी गई है। शाहनवाज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।