शुक्रवार के दिन 2 बजे प्रखंड के इंदरपुर गांव स्थित कौशल्या ग्राम संगठन की जीविका दीदियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीविका दीदी रिंकू देवी ने की। इस अवसर पर सभी जीविका दीदियों ने 11 नवंबर को उत्साह पूर्वक मतदान करने की शपथ ली।