पट्टी: पेड़रा गांव में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से किया गया हमला, दर्जन भर लोग हुए घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पेड़रा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार सुबह 9:30 बजे