आरोन: आमखेड़ा मुंगिस में जमीन पर कब्जा, कलेक्टर से जनसुनवाई में की शिकायत, खेत पर पहुंचा प्रशासन मोबाइल कोर्ट से की कार्यवाही
आरोन तहसील के आमखेड़ा मुंगिस गांव में 4 जून को प्रशासन ने भूमि विवाद सुलझाया। एसडीएम महिमा चौधरी ने बताया, आवेदक चंद्रेश राजपूत रणवीर सिंह ने जनसुनवाई में जमीन पर कब्जे की में शिकायत की। मोबाइल कोर्ट से प्रकरण में आवेदक और अनावेदक के समक्ष सीमांकन कर सीमा चिन्हित कर भूमि का कब्जा दिलाया। मोबाइल कोर्ट से सहमति से समाधान कर पंचनामा बनाया गया।