ललितपुर: जनपद दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का राज्यमंत्री, सांसद सहित भाजपाइयों ने किया स्वागत
जनपद के अल्पकालीन दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का प्रदेश सरकार में श्रम सेवा योजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ,झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ अनुराग शर्मा सहित बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने सभी लोगों से बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने की बात कही।