श्रीनगर: जगैली पंचायत में जन सहयोग शिविर का आयोजन, अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
प्रखंड क्षेत्र के जगैली पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को 11 बजे जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। वहीं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।