राजगढ़: राजगढ में हत्या और डकैती की योजना बनाते चार आरोपियों को 5-5 साल, एक आरोपी को 3 साल की कठोर कारावास की सजा
Rajgarh, Churu | May 25, 2026 लगभग छह वर्ष पुराने एक मामले में डकैती और हत्या की योजना बना रहे पांच बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिर तार करने के मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रथम ने चार आरोपियों को पांच साल कठोर कारावास तथा एक आरोपी को तीन वर्ष कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गुरभूपेंद्र सिंह ने आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया था।