मानिकपुर: मानिकपुर में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में गंदगी मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
चित्रकूट के नगर पंचायत मानिकपुर में सोमवार सुबह 10 बजे डीएम पुलकित गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। तिगलिया चौराहा से बस स्टैंड तक गंदगी मिलने और सफाई कर्मचारी अनुपस्थित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी भरत सिंह को सफाई व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और सड़क किनारे बसें खड़ी न होने देने के निर्देश दिए गए। वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई।