कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में महासचिव ने कहा- नई सरकार में करोड़ों लोगों की आशाएं पूरी होंगी
Kanke, Ranchi | Nov 25, 2024 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में सोमवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा नई सरकार में करोड़ों लोगों की आशाओं की पूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजयी के साथ सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नई सरकार का गठन करेंगे।