बीना: वृंदावन धाम में लापरवाही से टूटी नगर पालिका जल सप्लाई की पाइपलाइन, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
#jansamasya
Bina, Sagar | Apr 15, 2026 वृंदावन धाम कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से लोगों की जिंदगी नर्क बन गई है। नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण कार्य के दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन कई जगहों से टूट गई। खुदाई के समय न तो जल विभाग का कोई अधिकारी मौजूद था, न ही कोई इंजीनियर। पाइपलाइन में गंदा पानी भर जाने की वजह से घरों में साफ पानी की बजाय गंदा पानी पहुंच रहा है।