बिहारीगंज: भीषण अग्निकांड में एक दर्जन लोगों के घर जलकर राख, दमकल की गाड़ियां एक घंटे बाद पहुंची
मधेपुरा के बिहारीगंज मधुकरचक वार्ड 060 में देर रात भीषण आग से एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग बुझाने में चार लोग झुलसे, जिनमें दो की हालत गंभीर है। इस दौरान ग्रामीणों एवं दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में 12 से 15 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है, प्रशासन ने मुआवजे का भरोसा दिया है , इस घटना से पीड़ित परिवार मर्माहत है।