डोमचांच: डोमचांच प्रखंड में दुर्गा पूजा की धूम, रावण दहन को लेकर लोगों में उत्साह
डोमचांच प्रखंड में दुर्गा पूजा की धूम, रावण दहन को लेकर उत्साहडोमचांच प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बने पूजा पंडालों को आकर्षक लाइटों एवं भव्य सजावट से आलोकित किया गया है। जगह-जगह भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।