सहारनपुर: सहारनपुर में दहेज में बुलेट और 5 लाख की मांग पूरी न होने पर बारात नहीं पहुंची, दुल्हन करती रही इंतजार, पुलिस जांच जारी
सहारनपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात नहीं आने का मामला सामने आया है। थाना मंडी क्षेत्र के 62 फुटा रोड स्थित ताज पैलेस में सहारनपुर निवासी नगमा की शादी जनपद शामली के कांधला निवासी समीर से तय थी। शनिवार को दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए बारात का इंतजार करती रही, लेकिन देर शाम तक बारात नहीं पहुंची।