हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने धारदार कापा लेकर घूम रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारदार कापा लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार कापा बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई करते हुए जंडावाली निवासी पप्पासिंह (40) को गिरफ्तार किया गया।