सिमडेगा: बकरीद पर सिमडेगा ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की गई, अमन-चैन की दुआ मांगी गई
बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार की सुबह 7:30 बजे सिमडेगा शहर के ईदगाह में मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की गई ।इस दौरान देश में अमन चैन की दुआ मांगी साथ ही कहा कि बकरीद का पर्व त्याग और कुर्बानी का पर्व है ।इस मौके पर केंद्रीय अंजुमन इस्लामिया के सदर मोहम्मद गैस ने भी बकरीद पर्व के संबंध में जानकारी दी।