भिवानी: भिवानी में जेडीएस सांसद रेवन्ना द्वारा महिलाओं के शोषण के खिलाफ किया प्रदर्शन, जलाया पुतला।
जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं के यौन शोषण के मामले में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति भिवानी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जमकर नारेबाजी की तथा रैड क्रास चौक पर पुतला जलाया। महिलाएं पहले ठा.बीरसिंह पार्क में इकट्ठी हुई।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष देशवाल ने की।संचालन सज्जन कुमार सिंगला ने किया।