लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में किराए के कमरे में रह रहे मजदूर बब्लू रावत (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बब्लू मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।