सुपौल: सुपौल कोर्ट परिसर के पास संवेदक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा
Supaul, Supaul | Sep 20, 2026 सुपौल कोर्ट परिसर में भवन का काम कराने के बाद मोटरसाइकिल से अपने किराए के आवास डिग्री कॉलेज चौक जा रहे एक संवेदक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कोर्ट परिसर स्थित सुलभ शौचालय के समीप आरोपियों ने मोटरसाइकिल रोककर लाठी, डंडा, फाइटर और लोहे की रॉड से कथित रूप से ताबड़तोड़ हमला किया। मारपीट में संवेदक सिन्टू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर