बहराइच: दरगाह सहित शहर में पहली बरसात में ही हुआ भारी जलभराव, नगर पालिका ने पानी निकालने के लिए लगाए पंप; ईओ ने किया निरीक्षण
दरगाह सिंघापरासी सहित शहर के विभिन्न मोहल्ले में उसे वक्त बाढ़ जैसे हालात हो गए जब मंगलवार को हुई बारिश के बाद कई मोहल्ले में पानी भर गया। अंडरग्राउंड विद्युत सप्लाई बॉक्स भी जल भराव में डूब गए, जिससे करंट फैलने का भी खतरा बढ़ गया। बारिश रुकने के बाद नगर पालिका ने मोहल्लों से पानी निकालने के लिए कई पंप लगाए हैं। वहीं ईओ निरीक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया।