हिसुआ: हिसुआ में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
Hisua, Nawada | Apr 5, 2026 हिसुआ में रविवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। सफल विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान छाई रही और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया है।