गोहद: गोहद विधानसभा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से नगर में जगह जगह हुआ जलभराव,लोग हुए परेशान
Gohad, Bhind | Jun 11, 2026 गोहद विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को लगभग 5 बजे मूसलाधार बारिश होने लगी। जिससे नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया। नाले नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर गंदगी बहने लगी। जिससे लोग परेशान हुए।तथा राहगीरों को रास्ते में निकलने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।