दरभंगा: पोलो मैदान में बिल्डिंग निर्माण मज़दूरी यूनियन जिला कमेटी का एक दिवसीय धरना
बिल्डिंग निर्माण मजदूरी यूनियन जिला कमेटी दरभंगा की ओर से एक दिवसीय धरना जिला समाहर्ता दरभंगा के समक्ष किया गया। धरनार्थी से जिला समाहर्ता ने मजिस्ट्रेट नियुक्त कर धरनार्थी से वार्ता गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे किया।वार्ता से संतुष्ट निर्माण मजदूर यूनियन ने सहमत होकर अपने 11 सूत्री मांग पत्र को दिया। जिला मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया के आपके मांग को देखा जायेगा।