बागपत: मुगलपुरा बागपत की महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष पर पारिवारिक अदालत के बाहर जानलेवा हमले का आरोप लगाया, SP से की शिकायत
शुक्रवार की सुबह करीब साढे दस बजे बागपत शहर के मुगलपुरा मौहल्ला निवासी महिला इमरान के मुताबिक उनका अपने पति अनस निवासी अब्दुल्लापुर मेरठ के साथ पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि उसके पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी लगातार मुकदमे में समझौते और फैसला अपने पक्ष में कराने का दबाव बना रहे थे तथा इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।