शामली: टपराना व गाड़ीवाला चौराहा निवासी दो आरोपियों को झिंझाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 26, 2026 झिंझाना थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी चल रही है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। जहां से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम माज व साबिर है।