बरेली: बरेली में इंस्टाग्राम पर कबूलनामा! प्रेमिका को जहर देकर मारने का आरोप, अब छोटी बहन को भी दे रहा मौत की धमकी
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका रूबी की मां सोनवती ने एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही सूरज ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का दावा है कि 28 मई को सूरज ने रूबी को बुलाकर जबरन जहर खिलाया, जिसके बाद जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की