सवायजपुर: प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में अराजक तत्वों ने किया उत्पात, तोड़फोड़ के साथ 25 टोंटियां चोरी
सवायजपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। स्कूल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए अज्ञात लोगों ने 25 टोंटियां चोरी कर लीं। घटना से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक भूपेश कुमार पांडेय ने सोमवार को सवायजपुर थाने में तहरीर दी।