दमोह: घंटाघर पर गांधी प्रतिमा से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग, मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा
Damoh, Damoh | Jul 7, 2026 दमोह के घंटाघर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक व्यक्ति लाठी लेकर प्रतिमा के पास छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है, जिसे स्थानीय लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं। घटना के बाद नागरिकों ने कृत्य की निंदा करते हुए प्रशासन से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की।