गुना नगर: हरिपुर चक: 20 बीघा पट्टे की जमीन को लेकर एक ही परिवार के चार भाई बहनों पर दबंगों का ताबड़तोड़ हमला, पुलिस बेखबर
कैंट थाना क्षेत्र के हरिपुर चक गांव में 20 बीघा पट्टे की जमीन को लेकर एक ही परिवार के चार भाई-बहनों पर लाठी-लुहांगी से हमला किया गया। हमले में 15 वर्षीय किशोर का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक महिला सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार ने जमीन पर कब्जे की कोशिश और घटना के चार दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।